आस्था और श्रद्धा के साथ की गयी गोवर्धन पूजा

UP Special News

गाजीपुर (जनमत):-  खबर गाजीपुर से है।जहां आस्था और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने सुख शांति समृद्धि के लिए गोवर्धन पूजा की।पारपंरिक रूप से अन्न कूट कर महिलाएं गोवर्धन पूजन करती है।लोक मान्यता के अनुसार गो वंशो और लोगों को भारी बारिश से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के जरिये लोगों की रक्षा की थी।

इसी मान्यता के अनुसार लोग हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन पारपंरिक रूप गोवर्धन पूजन करते है।इस मौके पर महिलाएं अनाजों को कूट कर अन्न पूजन करती है,ताकि परिवार में समृद्धि बनी रही।गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया।

Reported By:- Hasin Ansari 

Posted By:- Amitabh Chaubey