धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती

UP Special News

हरदोई (जनमत):- हरदोई में गुरु नानक देव जयंती समारोह शहर में पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जयंती पर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने लंगर भी छका।इसके पहले ज्ञानी कुलवंत सिंह ने ग्रंथ साहब के पाठ के दौरान कहा कि इक ओंकार सतिनाम।जयंती मौके पर गुरुद्वारा के दरबार हाल में गुरु ग्रंथ साहब की पालकी को फूलों से सजाया गया और शबद कीर्तन हुआ।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा नानक देव के शिष्यों में हिंदू और मुसलमान सभी शामिल थे और गुरु जी ने सबको बराबरी का दर्जा दिया।

गुरुद्वारा की ओर से उनको सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने नानक जी के जपु जी के नाम के ग्रंथ के हवाले से कहा कि ईश्वर एक है। वह सत है। वह विश्व का कर्ता है। वह भय से रहित है। वह काल से रहित है। उसकी प्राप्ति गुरु की कृपा से होती है। ग्रंथी ने कहा कि व्यक्ति घर में रह कर ही सांसारिक मायाजाल से छुटकारा पा सकता है जो व्यक्ति मेहनत करता है। अपनी कमाई से कुछ दान करता है। वह ही सही मार्ग को पहचानता है।उन्होंने नानक देव के हवाले से कहा- विचि दुनिया सेव कमाइये, ता दरगहि वैसण पाइये।

नानक देव के अनुसार जो व्यक्ति संसार में सेवा करता है। उसे ईश्वर की दरगाह में स्थान प्राप्त होता है। इसके लिए सदगुरु की जरुरत होती है। गुरु नानक देव ने कहा- साचहु ओरे सभुको ऊपरि सचु आचार। सत्य सबसे ऊपर है। परंतु सत्य का आचरण जीवन में उतारना उससे भी ऊपर है।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey