समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ,5 घायल

CRIME UP Special News

जालौन(जनमत):-  तमाम हिदायत और चेतावनी के बाद भी यूपी में हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार हर्ष फायरिंग की घटना जनपद जालौन से जुडी  है। यहाँ थाना उरई  इलाके के जायसवाल क्लासिक गेस्ट हाउस में समारोह के दौरान नशे में धुत्त होकर की गई हर्ष फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए। आनन – फानन में सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उनका प्राथमिक ईलाज किया गया। घायल एक की हालत थोड़ा गंभीर बताई गई है।

बताया जा रहा है क्लासिक  गेस्ट हाउस में समारोह के दौरान उत्तेजित होकर एक व्यक्ति ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उत्तेजना में की गई फायरिंग में चूक होने की वजह से समारोह में मौजूद 5 लोग गोली का शिकार होकर घायल हो गए। इस बीच समारोह में भगदड़ मच गई और लोग इधर – उधर भागने लगे। हालांकि कुछ समझदार लोगों ने समझदारी दिखाते हुए घायलों को हॉस्पिटल ले गए जहा सभी का ईलाज किया गया।

गेस्ट हाउस या फिर किसी समारोह में हर्ष फायरिंग पर यूपी में प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी नियम और कानून को ताक में रखकर गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल घायलों का ईलाज करने वाले एक डॉक्टर की माने तो 5 लोग घायल अवस्था में हॉस्पिटल में आये थे। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। डॉक्टर ने एक की हालत थोड़ा कुछ गंभीर बताई है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Vishnu Pandey