तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने दो महिलाओं को रौंदा, मासूम की मौत

UP Special News

कौशांबी (जनमत):- यूपी के कौशांबी ज़िले में तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने दो महिलाओं को रौंदते हुए आगे जा कर पलट गई। जिसमे एक मासूम की मौत हो गयी। जबकि दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल है। परिजन जिला अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर शान्त हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे भैरव भीटी गाँव के पास दो महिलाएं एक मासूम बच्चे के साथ घर जा रही थी। तभी अचानक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर दोनों महिलाओं को रौंदते हुए आगे जा कर पलट गई। नसीमा के गोद मे रहे 3 माह के मासूम मोहम्मद आतिफ़ दूर जा कर गिरा, और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि नसीमा और राज़दा गम्भीर रूप से घायल है। सड़क हादसे के बाद मौके पर रहे लोगो की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर घायलों का इलाज़ चल रहा है। घायलों का सही इलाज़ नही होने का आरोप लगा कर मृतक के पिता आदिल व परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मंझनपुर पुलिस जिला अस्पताल पहुची। पुलिस के समझाने पर मामला शान्त हुआ। जिला अस्पताल पहुची चरवा पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

REPORT –  RAHUL BHATT… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..