भाजपा अगर जीती तो “वोट देने का अधिकार” भी छीन लेगी…

UP Special News

शाहजहांपुर (जनमत):- यूपी के शाहजहाँपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायको और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।  इस दौरान् सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधा और बताया कि सभी सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। अपने संबोधन में बताया  कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा। ये चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है।

साथ ही बताया कि अगर चुनाव के दौरान हमारे साथी दूसरे दलों में न गए होते तो ऐसी स्थिति न आती। साथ ही बताया कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।  जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाभी है, उनके शहर का यह हाल है। लखनऊ से शाहजहांपुर आते समय रास्ते में हर डिवाइडर पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं।  जो भाजपा  के विकास की तस्वीर  ब्यान करने के लिये काफी है…. साभी को मिलकर स्पा को मजबूत करना चाहिए.

REPORT- RAJEEV SHUKLA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…