भारत बंद के दौरान कानून-व्यवस्था हाथ में ली तो होगी सख्त “कार्रवाई”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- भारत बंद के दौरान सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को हिदायत दी है, वहीँ इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। लेकिन फिर भी कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए। दरअसल किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान को देखते हुए मुख्यमंत्री फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ ही  प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दे रहे थे और इस दौरान इस बात की भी हिदायत दी गयी कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

साथ ही बंद के दौरान आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग, रेल मार्ग व अन्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे व्यापारियों से आज बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर पुलिस अफसरों को किसानों के साथ सख्ती न बरतने की हिदायत दी जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि कहीं भी किसानों के साथ संघर्ष की नौबत न आने पाए। डीजीपी मुख्यालय स्तर से दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व आसपास के जिलों के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Posted By:- Ankush Pal…