लोकसभा चुनावों में प्रयोग होने के उद्देश्य से बनाये जा रहे अवैध असलाह और उनको बनाने की फैक्ट्री का किया पर्दाफास

UP Special News

एटा (जनमत):- एटा पुलिस ने लोकसभा चुनावों में प्रयोग होने के उद्देश्य से बनाये जा रहे अवैध असलाह और उनको बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। एटा पुलिस ने चुनावों से पूर्व बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना जैथरा पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। इसमें एक शातिर अभियुक्त 10 बने तमंचे, 1 बन्दूक, 1 पौनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।
बतादे की 19 मार्च को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव परौली के जंगलों से एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 8 बने तमंचे 315 बोर, 2 बने तमंचे 12 बोर, 1 बन्दूक 12 बोर, 1 पौनिया 12 बोर, 4 नाल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त झाड़ियों का सहारा लेकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुअसं 91/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में अन्य जनपदों में भी शस्त्र फैक्ट्री के मामलों में जेल जा चुके है। अभियुक्तगण पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं। अभियुक्तगण तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता सुनील पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सिरसा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ एवं फरार अभियुक्त का नाम पता जुगनू उर्फ जुगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी परौली थाना जैथरा जनपद एटा है।
सुनील पुत्र ऋषिपाल का आपराधिक इतिहास है और इसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार बनाने के 13 मुक़दमे दर्ज हैं। जुगेन्द्र उर्फ जुगनू का आपराधिक इतिहास है और इसके खिलाफ अवैध शस्त्र बनाने के 6 मामले फर्रुखाबाद, कासगंज और एटा जनपदों में दर्ज हैं। ये पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

इनके पास से 8 तमन्चे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 1 बन्दूक 12 बोर, 4 प्लेसेंटा, 1 पौनिया 12 बोर, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैथरा राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक कपिल कुमार नैन चौकी प्रभारी धुमरी, उप निरीक्षक राकेश तोमर, हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र राघव, कांस्टेबल दुर्गेन्द्र सिंह,कांस्टेबल राजू बघेल, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल हैं।

REPORTED BY – NAND KUMAR

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY