भाजपा कार्यालय का “उद्घाटन”…

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत) :-  सिद्धार्थनगर जिले में आज नव निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शिरकत किया। इसमें मौके पर पूरे विधि विधान के साथ कार्यक्रम को पूरा किया गया। मंच से दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं जनता की सेवा में जुटे रहने का आहवान किया। बाद में मीडिया से बात दिनेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यालय का उदघाटन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा। जिसके पास कार्यकर्ता और कार्यलय होता हो वो दल अपराजित दल माना जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार इतिहास रचेगी। आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जितने वाली है। भाजपा विकास में भरोसा करती है।

हमारे सांसद औऱ विधायक हमेशा विकास से जिलों की सूरत बदल गयी है यहाँ तक कि पूर्वांचल भी बदल गया दिनेश शर्मा पहले दिमागी बुखार का कहर होता था।अब यह समाप्त हो गया है। वही नुपुर शर्मा को लेकर अरब देश की प्रतिक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम न आंख उठा कर न आंख दिखा झुकाकर हम आंख मिला कर बात करते है। हमारी पार्टी की नीति है सभी धर्मों के सम्मान करना जो इस नीति पर कार्य करेगा वो पार्टी में रहेगा। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने ने कहा इस पर हम कुछ नही बोल सकते।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..