यूपी में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों की शामत

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार को लेकर बड़ा फरमान जारी किया है। अब अगर कोई महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करता है तो उसके पोस्टर शहरों में चौराहों पर लगाए जाएंगे। इस फरमान अंतर्गत महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा।

सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है जिससे कि महिलाओं व बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके। महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने,  इसलिए चौराहों चौराहों पर इन दुराचारियों का पोस्टर लगाया जायेगा अगर कोई भी इन अपराधियों और दुराचारियों कि मदत करता है तो उस का भी नाम उजागर किया जायेगा|

सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए। जिस तरह एंटी रोमियो स्क्ववायड ने बेहतरीन काम किया, मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस को काम करने की जरूरत है। अगर कही भी महिलाओं,लड़कियों और बच्चियों के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ होंगे जिम्मेदार|

Posted By:- Amitabh Chaubey