कल्याण सिंह की देन है जो भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना:- आचार्य सत्येंद्र दास

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर “श्रीराम जन्मभूमि संपर्क पथ” के नामकरण को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा की गई घोषणा का रामनगरी के साधु-संतो और विहिप ने स्वागत किया है। रामलाल के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहना हैं कि कल्याण सिंह की देन है। उनका आंदोलन सफल हुआ जो भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहा है। उनका जो आंदोलन है। ऐसे महापुरुष की पथ बना रहा है।वो स्वागत योग है। तपस्वी जी की महंत परमहंस दास ने कहना हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने जो निर्णय लिया है।

हम साधु संत धर्माचार्य इसका स्वागत करते हैं। कल्याण सिंह का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के योगदान को देखते हुए जिस तरह से भाजपा ने निर्णय लिया है। रामजन्मभूमि में जाने वाला मार्ग कल्याण सिंह जी के नाम पर होगा।महंत परमहंस दास ने कहा जो 5 जिलो सड़क कल्याण सिंह के नाम पर बनाई जायेगी।विहिप के प्रंतीय प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भी उन्होंने भरत जैसा त्याग प्रस्तुत किया,ऐसे त्यागी महापुरुष के नाम पर सड़क का नामकरण उनको श्रद्धांजलि ही है।

यह “श्रीराम जन्मभूमि संपर्क पथ” वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को कल्याण सिंह का स्मरण कराता रहेगा. जिन्होंने 30 अक्टूबर 2 नवंबर 1990 को अपना प्राण त्यागा, इसके अलावा श्रीराम जन्म भूमि के धर्म योद्धाओं में प्रतिवाद भयंकर दिगंबर अनी के पूर्व श्रीमहंत श्रीराम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष परमहंस रामचंद्र दास महाराज,  श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के पूर्व अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल, स्वर्गीय केके नैयर तथा ठाकुर गुरुदत्त सिंह जैसे सम्मिलित हैं।

Posted By:- Ambuj Mishra

Reported By:- Azam Khan