मड़ियांव पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत):- श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिहं के नेतृत्व में थाना मड़ियाब पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2021 को मु०अ०सं० 341/2021 धारा 363/366 376 IPC 3/4 पोस्को एक्ट व 3 (2) V SC/ST ACT की अपहृता की बरामदगी करते हुए अभियुक्त अवनीश वर्मा पुत्र राजेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

अपराध का संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.07.2021 निर्मल सिकदार पुत्र संतोष सिकदार निवासी गाजीपुर बलराम थाना मडियांव लखनऊ के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि दिनांक 2/07/2021 को मेरी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष को अवनीश वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी ग्राम अल्लूनगर थाना मड़ियांव लखनऊ बहला फुसलाकर भगा ले गये है। निर्मल सिकदार के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मड़ियांव मु०अ०सं० 341/2021 धारा 363/366 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के द्वारा अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.09.21 को अपहृता को बरामद किया गया व अभियुक्त को दिनांक 10.09.2021 को अवनीश वर्मा पुत्र राजेश वर्मा नि०अल्लूनगर डिगुरिया थाना मडियाव लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अपहृता के बयान के आधार पर धारा 376 IPC 3/4 पोस्को एक्ट व 3(2)V SC/ST की बढ़ोत्तरी करते हुए विविध कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

अवनीश वर्मा पुत्र राजेश वर्मा नि० अल्लूनगर डिगुरिया थाना मडियाव लखनऊ स्थायी पता ग्राम राजापुर पोस्ट महाराजनगर थाना मानपुर जिला सीतापुर उम्र करीब 24 वर्ष|

आपराधिक इतिहास:-

 1-मु०अ०सं० 341/2021 धारा 363/366/376 IPC 3/4 पोस्को एक्ट व 3 ( 2 ) V SC/ST IPCथाना मड़ियाव लखनऊ|

गिरफ्तार करने वाली टीम विवरण:-

 1-प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह(कोतवाली मडियाव)

2- उ0नि0 चन्द्रकान्त यादव

3- का० 7542 सुशील

4- का० 5182 आशीष पाण्डेय

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Shailendra Sharma