घर में अकेले देख देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, हालत “गंभीर”…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष की महिला घर के पीछे गई थी।अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पीछे गई विवाहिता से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके गुप्तांग में डंडे भी डाले। हालांकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात से इनकार करते हुए केवल मारपीट का दावा कर रही है।

अंतू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष की महिला घर के पीछे गई थी। उसके पति का आरोप है कि चार लोगों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांग में डंडा भी डाल दिया।खोजबीन के दौरान उसकी चीख सुनकर वह दौड़ा तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता के गुप्तांग से अधिक रक्तश्राव हो रहा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे महिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पीड़िता के परिवार के लोगों का आरोप है कि सांसद संगमलाल गुप्ता बुधवार को गांव में आए। दूसरे पक्ष के लोगों की मदद करते हुए निर्माण कराने लगे।
सांसद पर संरक्षण देने का लगाया आरोप

विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने काम बंद कराते हुए दोनों पक्षों को थाने लाकर बैठा दिया। इसके बाद विवादित जमीन पर फिर निर्माण कराया जाने लगा। सांसद के प्रभाव में पुलिस उनकी कोई मदद करने को तैयार नहीं हुई। सांसद के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय ने तो यहां तक कह दिया कि जितनी ताकत लगानी हो, लगा लो। काम बंद नहीं होगा। अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। सामूहिक दुष्कर्म की बात गलत है। मारपीट की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

REPORT- VIKAS GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…