कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की “झलक”…

देश – विदेश

देश/विदेश  (जनमत) :- पीएम मोदी ने कहा कि अब जो कांग्रेस है उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश निर्माण का विजन। कांग्रेस आज के भारत की आशाओं, आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है।

जो चीजें बच गई थीं उसमें वामपंथी हावी हो गए। पुरानी कांग्रेस दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। कांग्रेस जिसको टिकट दे रही है वह अगले दिन कांग्रेस छोड़ दे रहा है। उन्होंने कहा कि सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। इन लोगों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे। यूपी में फ्लॉप हो चुकी दो लड़कों की फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। मुझे समझ नहीं आता कांठ की हांडी कितनी बार चढ़ाएंगे। इंडी गठबंधन जीतने के लिए नहीं एनडीए गठबंधन को 400 सीटों से कम पर रोकने के लिए लड़ रही है। भ्रष्टाचारी एक जुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस दशकों में नहीं कर पाई वह काम एनडीए सरकार ने दस साल में किया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…