संभल में मुख्यमंत्री के आयोजन पर उमड़ा जनसैलाब

UP Special News

संभल(जनमत):- विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर के प्रत्येक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो चुकी है वहीं संभल में जनता में जोश भरने और सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर के बसपा और सपा पर निशाना साधा है|

संभल में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जनसैलाब देखा गया जहां पर संभल के गुनौर विधानसभा के बबराला शहर में लगभग 3:10 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला जमीन पर उतरा वही जनता को 20 मिनट तक संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा दी गई योजनाएं और उपलब्धियां गिनाते हुए 2022 विधानसभा चुनाव मे मतदाताओं में जोश भरने के लिए संबोधित किया वही संभल के विधानसभा 31 चंदौसी में लगभग 4:00 बजे विधान सभा की जमीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ जहां मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली सरकारों में किसानों के गन्ना मिल को बेचने का काम किया है|

जबकि एक सरकार ने 229 करोड़ तथा दूसरी सरकार ने दो हजार करोड़ केवल किसानों का गन्ना भुगतान किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 4656 करोड रुपए का किसानों को गन्ना भुगतान किया गया है और 2022 में सरकार बनने के बाद जनता को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही है|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:-Ramvresh-Yadav