राम नगरी में सुरक्षा को देखते हुए लगी स्कैनर मशीन

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं के सामान को स्कैन करने के लिए स्कैनर मशीन श्री राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर लगाई गई है| जिससे कि श्रद्धालुओं के द्वारा बंद बैग और सूटकेस में रखे जाने वाले सामान को स्कैन करके यह जाना जा सके इसमें कोई आपत्तिजनक सामान नहीं है| यह मशीन प्रशासन के द्वारा अमावा मंदिर में लगाई गई है। जहाँ अब श्रद्धालुओं का सामान स्कैन करने के बाद ही होगा लाकर में जमा किया जाएगा।

राम जन्मभूमि में इलेक्ट्रॉनिक सामान,पान बीड़ी सिगरेट तंबाकू गुटखा दवा असलहा मोबाइल फोन हाथ की घड़ी जैसे सामान ले जाना प्रतिबंधित हैं। दरसअल सामान जमा करने के नाम पर प्राइवेट अमानती घरों के द्वारा मनमानी शुल्क लिया जा रहा था। आये दिन श्रद्धालु और प्राइवेट लाकर संचालकों में वाद विवाद होता था।श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में देते रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के आवाहन पर अमावा मंदिर पर संचालित 200 निशुल्क लाकर किया गया था। अब प्रशासन ने बैग स्केनर मशीन लगाई है।वही राम जन्म भूमि की सुरक्षा बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया था।

जिसमें राम जन्म भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाकरो में सामान रखे जाने से पूर्व स्कैन किया जाएगा। और स्केनर मशीन पर सुरक्षा बल की तैनाती होगी। सुरक्षा कर्मी करेगा निगरानी, कोई भी आपत्तिजनक सामान नही जमा किया जायेगा। राम जन्मभूमि समेत संपूर्ण अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की हाईटेक गई हैं। अयोध्या के सभी चौराहे और गलियां सीसीटीवी से लैस हैं। हर आने-जाने वाले पर प्रशासन के द्वारा नजर रखी जाती है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan