मौसम विभाग का अनुमान, इस बार होगी सामान्य से अधिक बारिश

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :-  भारत के वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि इस बार बंपर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति धीमी पड़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस मानसून में औसत बारिश लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी रहने की उम्मीद है। अप्रैल में आईएमडी ने कहा था कि देश में सामान्य बारिश होगी। महापात्र ने कहा कि मॉनसून कोर जोन- गुजरात से लेकर ओडिशा तक के राज्य जो कृषि के लिए वर्षा पर निर्भर हैं, वहां लंबी अवधि के औसत के 106 प्रतिशत से अधिक सामान्य वर्षा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लगातार चौथा साल है जब भारत में सामान्य मानसून की संभावना है। महापात्र ने कहा कि निकट भविष्य में भारत में सामान्य मानसून देखने को मिल सकता है क्योंकि सामान्य से कम बारिश का दशक समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम अब सामान्य मानसून युग की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले भारत में 2005-08 और 2010-13 में सामान्य मानसून देखा गया था।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..