निकाय चुनाव : भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

UP Special News राजनीति

मुरादाबाद (जनमत):- भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का दिल्ली रोड स्थित राही होटल में पूजा अर्चना कर बैंड बाजे के साथ किया उद्घाटन।एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश रस्तोगी सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास किया है| पार्टी ने भी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है| मुस्लिम वर्ग के सभी लोग आज यहां मौजूद है| पूरे महानगर में हमारे द्वारा किये गए विकास कार्यो के पत्थर लगे है किसी और का पत्थर लगा हो तो बताओ| हमारा मुकाबला किसी से नही है बाकी सब पार्टी के प्रत्याशी दूसरे तीसरे नम्बर के लिए मुकाबला कर रहे है|

Reported By:- Shantnu

Posted By:- Amitabh Chaubey