दो सौ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हुए “गायब”…

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य भी चल रहा है। इसमें भी नाम कटवाने और जोड़ने का खेल जोरों पर चल रहा है। विकास खंड डुमरियागंज के सोनहटी गांव में दो सौ से अधिक मतदाताओं का नाम गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मतदाता सूची से गायब हुए पीड़ित नाम सूची में दर्ज कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं।गांव वालों का कहना है कि मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम गायब हुआ है, वह इसे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं तथा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे।

पीड़ितों ने बताया कि जो मतदाता सूची प्रकाशित हुई, उसमें 2015 में अधिकांश मतदाता सूची में थे। लगभग 200 से अधिक लोगों का नाम गायब होने से मतदाताओं में आक्रोश है। सूची में नाम कटे होने को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक नाम नही चढ़ाया गया और हमे मताधिकार से वंचित करने के लिए साजिश की गई है।इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच के आदेश दे दिए गए हैं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..