जनता दरबार में पहुंचे नवविवाहित रेशमा और सूरज, बताया जान का खतरा, लगाई गुहार

UP Special News

गोरखपुर(जनमत):- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हिन्‍दू सेवाश्रम में यूपी के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की फरियाद सुनी| लवमैरिज करने वाले रेशमा और सूरज भी दूसरी बार जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाने सीएम के पास पहुंचे| इसके अलावा हाईकोर्ट की एडवाकेट ने भी एक सीएचसी की शिकायत की|

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के हिन्‍दू सेवाश्रम में उन्‍होंने एक घंटे फरियादियों की फरियाद सुनी| मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां पर अधिकारियों को लोगों की समस्‍याओं के निस्‍तारण के लिए निर्देश दिए| जनता दर्शन में गाजीपुर के बारासोर गांव के रहने वाले सूरज वर्मा भी पहुंचे| उन्‍होंने गांव की ही रेशमा बानो से 7 माह पहले लव मैरिज किए हैं|

सूरज बताया कि पत्‍नी रेशमा के घरवालों के द्वारा उन्‍हें गांव आने नहीं दिया जा रहा है| उनके पिता नसीम आरपीएफ में गोरखपुर तैनात हैं| सूरज गांव पर ही साइबर कैफे चलाते हैं| लेकिन, अभी दर-दर न्‍याय और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लेकर चक्‍कर काट रहे हैं| उन्‍होंने बताया कि वे दूसरी बार जनता दरबार में आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है|

वे बताते हैं कि रेशमा कभी-कभी गांव आती रही है| वे एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं| उन लोगों ने प्रेम विवाह किया है| शादी-ब्‍याह और त्‍योहार पर रेशमा से गांव पर मुलाकात होती रही है| उनकी सुनवाई नहीं हो रही है| आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है|

रेशमा बानो ने बताया कि वे गाजीपुर के बारासोर की रहने वाली हैं| उनके घरवाले गांव में नहीं आने दे रहे हैं| उन्‍होंने सूरज के साथ लव मैरिज शादी किए हैं| उनके परिवार के लोग उन्‍हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| यही वजह है कि वे लोग जनता दरबार में मदद के लिए आए हैं| इसके पहले भी मदद का सीएम ने आश्‍वासन दिया था| लेकिन कोई मदद नहीं मिल पा रही है| वे दूसरी बार यहां पर आईं हैं| उनके पिता आरपीएफ में गोरखपुर में तैनात हैं| परिवार के लोग गांव में उन्‍हें नहीं रहने दे रहे है|

हाईकोर्ट की एडवोकेट श्‍वेता राज सिंह ने बताया कि वे भी यहां पर जनता दरबार में आईं थी| वे अयोध्‍या के सीएचसी मसौदा में अव्‍यवस्‍था को लेकर शिकायत करने के लिए आईं थी| उन्‍होंने बताया कि इसे सीएम ने गोद लिया है| इसमें कई प्रकरण ऐसे हुए हैं जो उनके संज्ञान में आना जरूरी था| दवाओं की काला बाजारी और महिलाओं की निजता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajit Singh