सीएम योगी से मिले आजमगढ़ जीतने वाले “निरहुआ”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में  भाजपा के परचम लहराने के बाद आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यादगार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को धनुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। वहीँ इस मुलाक़ात के दौरान सीएम योगी को एक नुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की गयी.

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। वहीं, सपा ने अपने गढ़ में हार के लिए भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है पर इतना जरूर है कि इन दो सीटों पर उपचुनाव में हार से यूपी में सपा के लिए भाजपा को रोकना लगभग असंभव हो गया है। फिलहाल इस चुनाव के बाद से ही विपक्ष जहाँ एक तरफ जहाँ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति की तलाश में जुट गया है वहीँ दूसरी तरफ भाजपा आगामी पारी को लेकर आश्वस्त नज़र  आ रही है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..