CM योगी के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- गौ आश्रय और गौ संरक्षण केंद्रों के निरीक्षण के लिए सभी 18 मंडलों में अफसर नियुक्त किये गए| बाढ़-सूखा, गौ संरक्षण, पशुपालन,संचारी रोग टीकाकरण समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे नोडल अफसर| प्रदेश के सभी 18 मंडलों पर वरिष्ठ अफसरों की तैनाती की गई| वही CM योगी के निर्देशानुसार 3 दिन जिलों के भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण करेंगे अधिकारी|

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारी को 2 अगस्त की शाम 6 बजे या 3 अगस्त की सुबह 8 बजे तक आवंटित जिलों में उपस्थित दर्ज करने के लिए आदेश दिया है| अधिकारियों द्वारा 3,4,5 अगस्त को मंडल के जनपदो का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया जाय| निरीक्षण के बाद रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के अधिकारीयों को निर्देश भी दिया गया है|

Posted By:- Amitabh Chaubey