2022 विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन प्रक्रिया में महज दो दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आ गई है, अभी भाजपा की ओर से बीकापुर प्रत्याशी डॉ0 अमित सिंह व अयोध्या विधानसभा से वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधानसभा से रामचंद्र यादव व मिल्कीपुर विधानसभा से गोरखनाथ बाबा जबकि कांग्रेस पार्टी से बीकापुर विधानसभा के प्रत्याशी अखिलेश यादव, अयोध्या विधानसभा से रीता मौर्य सहित कई लोगों ने नामांकन दाखिल कर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

                                                                             (अमित सिंह चौहान,बीकापुर प्रत्याशी भाजपा)

बीकापुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 अमित सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव जनता की हकों को दिलाने के लिये लड़ा जा रहा है, इसके साथ ही भ्रष्टाचार का दमन करने के लिये लड़ा जा रहा है।भाजपा के रुदौली विधानसभा प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

                                                                           (रामचन्द्र यादव,रूदौली प्रत्याशी भाजपा)

तो वहीं मिल्कीपुर से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा ने कहा कि जिस तरह से डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र में विकास किया है, इस बार चुनाव में भाजपा अधिक सीटों से चुनाव जीतेगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan