पूर्वोत्तर रेलवे ने टिकट जाँच अभियान में बनाया कीर्तिमान

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिना टिकट / अनियमित यात्रियों एवं अन्य के विरूद्ध चलाये गये टिकट जाँच अभियानों के फलस्वरूप पकड़े गये बिना टिकट / अनियमित पात्रियों से जुर्माना स्वरूप लगभग 70.29 करोड़ रेल राजस्व अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है|

जो कि गत वर्ष के रेल राजस्व 59 करोड़ 84 लाख की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। जिसमें मण्डल के 11 टिकट चेकिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा इसमें 02 कर्मचारी सर्व रिजवानुल्लाह एवं जनप्रीत सिंह टीटीआई/ गोरखपुर में 02 करोड़ से अधिक एवं 09 कर्मचारियों डॉ0 अजय सिंह, सर्व श्री बसन्त होरो, विवेक कुमार सिंह, आरएक अन्सारी, अखिलेश कुमार सिंह, श्रीमती पूजा, पवन कुमार यादव, राजेश कुमार श्रीवास्ता रोहित सचदेवा प्रत्येक ने 01 करोड़ से अधिक जुर्माने के रूप में अर्जित कर रेल राजस्व में वृद्धि की है।

इन 11 कर्मचारियों में श्रीमती पूजा. टीटीआई/ लखनऊ जं० भी शामिल है जिन्होंने महिला होने बावजूद 01 करोड़ से अधिक का रेल राजस्व अर्जित कर अदम्य साहस, समर्पण एवं निष्ठा का परिचय दिया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey