डीजे पर डांस के दौरान चली गोली एक युवक की मौत, दूसरा घायल

CRIME UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम लायक खेड़ा में एक व्यक्ति के घर पर के बाहर बज रहे डीजे के दौरान अवैध असलहा के फायर से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति रही।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी बघौली ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ हो रही है। कछौना के ग्राम लायक खेड़ा में मनसाराम की पौत्री की छटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें डीजे पर गांव के लोग थिरक रहे थे। गांव के तमाम लोग व रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान गांव के पंकज वर्मा पुत्र सुरेश ने देसी तमंचा से फायर कर दिया।गोली पास में बैठे 30 साल के संजय कुमार के नाक में लगते हुए पीछे से निकलते हुए आरोपी के भाई राहुल के बाएं पैर में जा लगी जिससे दोनों घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अनिल कुमार सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से खुशी का माहौल में मातम में तब्दील हो गया।इस मामले में मृतक के भाई राजीव की तहरीर पर आरोपी युवक पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

                                                                                        (मृतक कि फाइल फ़ोटो)

मृतक के दो मासूम बच्चे हैं जिससे मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया है।एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले के आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एएसपी ने कहाकि मामले में कार्यवाई की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Posted By:- Aamitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar