विपक्ष का काम सिर्फ सवाल खड़े करना:- स्वाति सिंह

UP Special News राजनीति

सीतापुर (जनमत):- महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की हिंसा में शामिल दोषियों के साथ हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है इस तरह के किसी भी दोषी को ना बख्शने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से सख्त आदेश है | विपक्ष का काम सिर्फ सवाल खड़े करना है| यह बात प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सीतापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कही| राज्यमंत्री सीतापुर की प्रभारी मंत्री होने के नाते एक समीक्षा बैठक के लिए यहां आई थी|

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाले विपक्ष के लोगों को इस तरह के सवाल करने करने का बिल्कुल हक नहीं है| क्योंकि उनकी सरकारों में इससे भी ज्यादा महिलाओं के साथ हिंसा हुई है| महिलाओं के साथ किसी भी तरह की घटना अपने आप में दुखद है इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर बंद कमरों में बैठकर अपडेट करना है हमारी सरकार महिला सुरक्षा के लिए पूरी तरीके से  तत्पर है|

Posted By:-Anoop Pandey