सीएम योगी ने दिया आश्वासन जल्द ही अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा ये जंक्शन..

Exclusive News UP Special News

फैजाबाद(जनमत):- फैजाबाद रेलवे स्टेशन  का नाम बदलकर अब अयोध्या कैंट रखा जायेगा| फैजाबाद के लोग  फैजाबाद रेलवे स्टेशन  का नाम बदलने की मांग काफी समय से कर रहे थे अयोध्या की  पहचान को संरक्षित करने के लिए फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलने की मांग लम्बे समय से हो रही थी|आप को बता दे फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया इस मुलाकात में सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री से फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का आग्रह किया|

जिस के बाद सीएम योगी ने निर्देश दिए कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें सांसद रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव| सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन| गौरतलब है कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अयोध्या का पुराना गौरव सहेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव  केंद्र सरकार को जल्द ही भेजेगी|

Posted By:- Amitabh Chaubey/ Ambuj Mishra(Janmat News)