पल्लवी ने ओवैसी संग बनाया पी डी एम् न्याय मोर्चा

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा ,दलित, अल्पसंख्यक ) की काट के लिए अब प्रदेश में पी डी एम् (पिछड़ा,दलित, मुस्लिम ) आ गया है| अपना दल कमरेवादी की नेता व् सपा विधायक पल्लवी पटेल ने रविवार को आल इंडिया मजलिस -ए – इत्तेहाद –उल – मुसलमीन (ए आई एम् आई एम् ) के मुखिया असरुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर पीडीएम न्याय मोर्चा का गठन कर दिया | इसमें कुछ छोटे दल भी साथ आये है| आपको बता दे यह मोर्चा लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही मुख्य विपक्षी दल सपा को भी घेरेगा |

वही पल्लवी पटेल ने कहा की हमने प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प पेश किया है | होटल क्लार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा की संयोजक पल्लवी पटेल ने कहा की वर्तमान राजनीतिक परिस्तिथियों में अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों दलितों एवं मुस्लिमो का दमन उत्पीडन व् अन्याय बढ़ा है| सरकार की कार्यशैली एवं मुख्य विपक्ष का इन सवालो पर पीछे हटना नये राजनीतिक विकल्प की मांग  कर रहा था | इसलिए हम जनभावना के अनुरूप नये राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़े है| सपा के पीडीए में जो ए है उसमे बहुत भ्रम है| कभी आदिवासी कभी अगड़ा तो कभी कुछ और इस भ्रम को दूर करते हुए हमने पीडीएम्  न्याय मोर्चा बनाया है |  

 

इस मौके पर ओवैसी ने कहा की हमारा मोर्चा लोकसभा चुनाव तक ही नही आगे भी चलता रहेगा | वोट कटवा पार्टी के प्रश्न पर कहा की २०२२ के विधानसभा चुनाव में 90 प्रतिशत मुस्लिमो ने सपा वोट दिया लेकिन उसका कोई फायदा नही हुआ | मुस्लिमो के साथ सपा क्या कर रही है | यह सभी ने देखा है वही उन्होंने बताया की मुरादाबाद में एस टी हसन के साथ क्या हुआ किसी से छुपा नही है | इस मोर्चे में जो दल आना चाहेंगे हम उनका स्वागत करेंगे |  वही एक प्रश्न पर पल्लवी पटेल ने कहा की  हमारे  मोर्चा के पदाधिकारी बैठकर जल्द तय करेंगे की हम कितनी सीटो पर चुनाव मजबूती से लड़ सकते है | 

 REPORTED BY – GAURAV UPADHYAY

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY