पंकज कुमार सिंह बने पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव

UP Special News खेल जगत

गोरखपुर (जनमत):- गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ(नरसा) के संरक्षक श्री राजीव अग्रवाल ने मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ का महासचिव मनोनीत किया है। श्री पंकज कुमार सिंह की खेलकूद गतिविधियों में विषेष रूचि है।

श्री पंकज कुमार सिंह के नरसा के महासचिव पद पर मनोनयन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री सुधांषु शर्मा, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्र, निवर्तमान महासचिव श्री पी.के. अग्रवाल एवं नरसा के पदाधिकारियों सहित सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्री सिंह को बधाई दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने भी श्री सिंह के नरसा के महासचिव पद पर मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Posted By:- Amitabh Chaubey