पंपो में पेट्रोल खत्म, तेल भराने पहुंचे लोग बैरंग लौटे

UP Special News

हरदोई(जनमत):- हरदोई नगर में पेट्रोल का संकट गहरा गया है। रविवार रात से पेट्रोल समाप्त की जानकारी लोगों को मिली जिसके बाद अब तक कई पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल समाप्त है।पंपों में दोपहिया चौपहिया वाहन चालक पेट्रोल भराने पहुंचे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।डीएसओ ने कहाकि कंपनियों से वार्ता हुई और आज शाम तक व्यवस्था होने की संभावना है।

शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म हो गया। पंप स्वामियों ने पंपों में पेट्रोल समाप्त होने की बात कही गयी जिससे दोपहिया,चौपहिया वाहन चालक पेट्रोल पंपों में पेट्रोल भराने पहुंचे तो वहां पेट्रोलियम पदार्थ खत्म होने की जानकारी मिली तो उन्हें झटका लगा। पेट्रोल खत्म होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल नहीं मिलने से कुछ चालकों ने अपने चौपहिया वाहन वहीं पर खड़े कर दिए। कई दोपहिया, चौपहिया वाहन चालक भी अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर वहां से चले गए।

कई लोगों को पंपों से बिना तेल भराए बैरंग लौटना पड़ा। पेट्रोल खत्म होने की वजह से वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग एक दूसरे को फोन कर पेट्रोलियम पदार्थ खत्म होने के कारणों के बारे में जानने लगे। पेट्रोल खत्म होने से लोगों ने एक दूसरे से उधार में पेट्रोल मांग कर किसी तरह काम चलाया।डीएसओ संजय पांडेय ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों से वार्ता हो गयी है आज शाम तक व्यवस्था हो जाएगी।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- AmitabhChaubey