अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार… 

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- यूपी के  मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अवैध हथियार, अधबने हथियार और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से अवैध हथियार बनाये जा रहे थे।

विओ-थाना दन्नाहार पुलिस,स्वाट और सर्विलांस टीम ने थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला लायक में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक एक अभियुक्त शेरबहादुर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी लालाजी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग जाने में सफल रहा।पुलिस ने अवैध शस्त्र फेक्ट्री से एक रायफल 315 बोर,6 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर ,2 अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- GAURAV PANDEY..