हिंसा को लेकर पुलिस ने 5000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज…

UP Special News

प्रयागराज (जनमत) :- यूपी  में जहाँ एक तरफ प्रशासन ने जुमे को लेकर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया  वहीँ दूसरी तरफ  हिंसा को लेकर       प्रयागराज हिंसा में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि करीब 5000 अज्ञात और 70 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।वहीं, प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप को भी हिरासत में ले लिया गया है। वह पूरी हिंसा की योजना बनाने वाला बताया जा रहा है। उसके मोबाइल में कई अहम सबूत मिले हैं। उसकी बेटी दिल्ली में पढ़ती है। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कुछ नेताओं पर भी शक है। उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि हिंसा में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी। अब तक की जांच पड़ताल से यही बात सामने आई है कि जावेद उर्फ पंप ने ही युवाओं को भड़काया और पुलिस पर पत्थरबाजी के लिए उकसाया था। जावेद की बेटी जेएनयू में पढ़ती है और सीएए एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी उसने भड़काऊ भाषण दिया था। इसकी भी जांच चल रही है। अबतक आरोपियों के खिलाफ कुल 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..