छेड़खानी करने वाले शोहदे को पुलिस ने मौके से भगाया

छेड़खानी करने वाले शोहदे को पुलिस ने मौके से भगाया

CRIME UP Special News

अलीगढ(जनमत):- रेप और छेड़खानी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सख्त क्यों न हो लेकिन पुलिस है कि सीएम की सख्ती को भी नज़रअंदाज करने से नहीं चूकती। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ की है। यहाँ पुलिस लाइन में होली के कार्यक्रम के दौरान एक मनबढ़ युवक ने पुलिस के सामने ही महिला से छेड़खानी शुरू कर दी।

हालांकि पुलिस भले ही खामोश थी लेकिन महिला ने जरूर शोहदे की धुनाई कर दी। घटना में हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी पर कार्रवाई की जगह पुलिस ने ही उसे महिला के चंगुल से छुड़ाकर मौके से भगा दिया।

Posted By:-Ajay Kumar