दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुची कांग्रेस महासचिव “प्रियंका गांधी”….

Exclusive News UP Special News

लखनऊ  (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहुचने पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू के साथ ही विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ भारी संखया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट  पर प्रियंका गाँधी का जोरदार स्वागत किया।  वहीँ इसके बाद कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंची और उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसके बाद रणनीति ग्रुप के साथ बैठक में शामिल हुईं। वहीँ इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की और 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान  में होने वाली भारत बचाओ रैली को लेकर मंथन किया गया. जिसमे देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूद होने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसमे  केंद्र सरकार  की विफलताओं  को जनता के समक्ष पेश किया जाएगा. जिसमे कानून व्यवस्था, महंगाई और विकासदर के साथ ही बेरोज़गारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा.

Posted By :- Ankush Pal