खाद संकट के बवाल के बीच प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिजनों से की “मुलाक़ात”…

UP Special News

ललितपुर (जनमत) :- खाद को लेकर किसानों का चल रहे बवाल बीच शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सावरमती एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  आपको बता दे कि बुंदेलखंड के दो किसान बुनकर खाद की लाइन में लगे थे। किसान सोनी और बब्लू खाद न मिलने के चलते परेशान थे। कई दिनों तक लाइन में लगे रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली। वहीँ लाइन में लगे-लगे उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उनकी मौत हो गयी, वहीँ दो किसानो ने  अन्य कारणों से  आत्महत्या कर ली.

कांग्रेस महासचिव ने सभी पीड़ित किसान परिवारों से मिलकर पीड़ा साझा की और सभी किसानों के परिवारों का कर्ज चुकाने का वादा किया। प्रियंका ललितपुर से पाली तहसील पहुंचकर मृतक किसानों के परिवारों से मिलीं और पीड़ा साझा की, इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने बताया कि सभी किसानों ने खेती के लिए भारी- भरकम कर्ज लिए था और सरकार की नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे। खाद न मिलना, मुआवजा न मिलना और फसल बर्बादी से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही थीं।’

परिजनों ने आरोप लगाया कि खाद न मिलने की वजह से वो हताश था, जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। जबकि, प्रशासन ने परिजनों के इस आरोप को नकार दिया। वहीं, खाद के लिए तीन दिन से कतार में लग रहे एक किसान की बीते दिन हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से किसानों में खासा रोष है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..