प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल फुक चुका है। पार्टी के कद्दावर लोग अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अलीगढ़ जिले में 10 फरवरी को यूपी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव होना है। जिसको देखते हुए अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता प्रियंका गांधी कॉन्ग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनकर के पक्ष में रोड शो करने के लिए पहुंची है। प्रियंका गांधी के रोड शो में पहुंचने के दौरान अपार भीड़ मौजूद रही तो वही महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं के द्वारा प्रियंका गांधी के काफिले पर फूल बरसाकर का स्वागत किया गया हैं।

V/0- जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावों को लेकर लगातार सभी पार्टियां अलग-अलग अंदाज में प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा और रोड शो करते हुए नजर आ रहे है। आज भी अलीगढ़ के विधानसभा इगलास में प्रियंका गांधी के द्वारा कांग्रेस की प्रीति धनगर के समर्थन में रोड शो किया गया।इगलास कस्बे में प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर महिलाओं समेत लोगों का काफी सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसमें महिलाओं के द्वारा कस्बे में जगह-जगह पर प्रियंका गांधी के काफिले पर फूल बरसाए गए।तो वहीं दूसरी ओर कस्बे में अपार समर्थन को देख प्रियंका गांधी गदगद नजर आई हैं। 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर प्रियंका गांधी के द्वारा जिस तरीके से लगातार रोड शो किए जा रहे हैं कहीं ना कहीं 2022 के चुनाव में इसका असर जरूर देखने को मिलेगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- AJAY KUMAR…