श्रीराम की अयोध्या से निकली भव्य बारात…. जल्द पहुचेगी “मां सीता” के पास…

UP Special News
अयोध्या (जनमत) :- अयोध्या में भगवान श्रीराम की बारात कारसेवक पुरम से बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। बारात 28 नवंबर को जनकपुर नेपाल पहुंचेगी और एक दिसंबर को जनकपुर के नेपाल में भगवान श्रीराम का मां सीता के साथ विवाह बड़े ही धूमधाम से आयोजित होगा।विश्व हिंदू परिषद के धर्म यात्रा महासंघ द्वारा राम विवाह राम बारात का आयोजन हर 5 वर्षों पर होता रहा है।इस बार राम बारात में खासा उत्साह देखने को मिला है।राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद राम की बारात में शामिल साधु-संतों विश्व हिंदू परिषद के लोगों और न्यास से जुड़े संतों में राम बारात को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
राम बारात की इस बार की खासियत दो सुसज्जित रथ है जिनमें पहली बार राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के विग्रह के साथ स्वरूप को भी जनकपुर नेपाल ले जाया जा रहा है।आज कारसेवकपुरम से निकली बारात अयोध्या, आजमगढ़,बक्सर, पाटलिपुत्र, सीतामढ़ी,दरभंगा, बासोपट्टी होते हुए मटिहानी नेपाल पहुंचेगी। जहां 29 नवंबर को जनकपुर के लोग इस बारात का भव्य स्वागत करेंगे।
नेपाल में पहली बार विश्व हिंदू परिषद की धर्म यात्रा महासंघ द्वारा 108 निर्धन कन्याओं का राम विवाह के दौरान सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज प्रमुख है इनकी अगुवाई में बारात निकाली गई है।बारात के आयोजक विहिप नेता राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि इस बार राम मंदिर निर्माण के मार्ग प्रकाश प्रशस्त होने से राम बारात में खासा उत्साह देखने को मिला है राम बारात के माध्यम से भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

Posted By :- Ankush Pal