जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग,महिला घायल

CRIME UP Special News

हरदोई (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के पचदेवरा थाना इलाके में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिससे एक महिला गोली लगने से घायल हो गई उसे शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसे भर्ती किया गया है।मामले की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और महिला की हालत देख पूरे मामले की जांच की।एएसपी ने बताया कि भूमि विवाद में दोनों में विवाद हुआ था दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है जिससे गोली चलाई गई है वह बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली और मामले में कार्यवाही की जा रही है।बताया कि महिला की हालत सामान्य है और उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पचदेवरा थाना इलाके के गांव निवासी खुशीराम ने बताया कि उसका जमीनी विवाद वेदानंद व आख़िलानन्द से चल रहा है। बताया कि यह लोग विवादित जमीन को जोत रहे थे।जब उसे जानकारी लगी तो वह अपनी मां वीरा देवी जिनकी उम्र 60 साल है और उनके पति का नाम वीरपाल है उनके साथ खेत पर गया। आरोप है कि उसने खेत जोतने से मना किया जिसके बाद विवाद हो गया और विवाद में दोनों भाइयों ने तमंचा बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

बताया कि ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली उसकी मां वीरा के लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुशीराम का आरोप है पुलिस ने 2 घंटे तक इस पूरे मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। पूरे मामले की जानकारी पर एएसपी कपिल देव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और बताया की दोनो पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।बताया कि इस पूरे मामले में कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar