समाजवादी सरकार में होते थे दंगे,भाजपा सरकार में दंगा मुक्त हुआ अलीगढ़:बृजेश पाठक

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा के द्वारा आईटीआई रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ सम्मेलन में प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। जहां उनके संबोधन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया है।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए।जहां बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के लिए वोट मांगे। तो वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार थी। तब अलीगढ़ में दंगे होते थे।लेकिन अब भाजपा सरकार में अलीगढ़ दंगा मुक्त हो गया है।2017 से पहले यूपी में जमीनों पर कब्जा होता था, छेड़छाड़ होती थी। अब कुछ नही होता तथा माफियागिरी खत्म हो गई है। माफिया प्रदेश से गायब हो गए हैं या फिर जेल में हैं।

आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को रघुनाथ पैलेस में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। जहां सम्मेलन में बूथ व शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे. इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के बाद समाजवादी पार्टी को घेरते हुए जोरदार हमला बोला गया। बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीट जीतने के साथ ही रायबरेली और अमेठी की सीटें भी बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया, मावली, चोर -उचक्के समाजवादी पार्टी की सरकार के संरक्षण में बहू बेटियों को बुरी नजर से देखते थे। लेकिन उनकी भाजपा सरकार ने ऐसे 25 हजार गुंडो को जेल भेजने का काम किया। उन्होंने बताया कि जब यूपी में सपा सरकार थी।

अलीगढ़ में दंगे होते थे। जिसके चलते जनता परेशान होती थी। उनकी सरकार में आज अलीगढ़ दंगामुक्त हो गया है।वही भाईचारा युक्त बनाने का काम योगी सरकार ने किया है।जबकि अलीगढ़ दंगों के लिए जाना जाता था। लेकिन अलीगढ़ को अब उनके तालों के लिए जाना जाता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में गरीब की कोई सुनने वाला नहीं था।लेकिन जब 2014 में देश की कमान नरेंद्र मोदी ने संभाली उसके बाद से ही गरीब आदमी के जीवन स्तर को उठाने का काम किया गया। शौचालय देकर महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में उनके द्वारा जनता और जनप्रतिनिधियों से बात की, तो पता चला कि अलीगढ़ में एक तरफा जीत है। विपक्ष यहां से पलायन कर चुका है। चुनाव लड़ने की स्थिति नहीं है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम प्रचंड बहुमत के साथ एक तरफा जीत हासिल कर रहे हैं। सभी धर्मों सभी वर्गों और सर्व समाज के लोगों का वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंची है।वहीं लोगों का भरोसा बीजेपी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी की एक तरफा जीत है। यही वजह है कि विपक्ष अलीगढ़ में खड़ा ही नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते जनता का समर्थन विपक्ष को नहीं मिल पा रहा है। अलीगढ़ शहर और गांव गांव में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ में जीतेगी।

Reported By- Ajay Kumar 

Published By- Ambuj Mishra