“समाधान ई-कंप्लेंट पोर्टल” और “जनता दर्शन मोबाइल  ऐप” का हुआ शुभारंभ ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित  गति से समाधान के लिए  लोक निर्माण विभाग  मुख्यालय स्थित  तथागत सभागार में  “समाधान ई- कंप्लेंट पोर्टल”  सहित   “जनता दर्शन” मोबाइल  ऐप  का शुभारंभ   किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  ने बताया कि जनता की शिकायतों और समस्याओं के निवारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी ,गतिशील और सरल  बनाये जाने के उद्देश्य  से यह वेब पोर्टल विकसित कराया गया है, जिस पर अब जनता घर बैठे मोबाइल के माध्यम से ही अपनी दर्ज करा सकती है और निवारण की स्थिति को भी ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है.

आपको बता दे कि “जनता दर्शन “मोबाइल ऐप   के माध्यम से जनता दर्शन लगाया जाएगा जिससे प्रदेश की आम जनता की शिकायतों का घर बैठे निदान किया जा सके।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया   कि धीरे-धीरे देश नवीन तकनीकी के आधार पर आगे बढ़ रहा है ।उत्तर प्रदेश में भी कोविड काल के दौरान वर्चुअल रूप से जनता की सेवा करने का काफी प्रयास किया गया है। इस पोर्टल और ऐप के शुभारम्भ  के अवसर पर राज्यमन्त्री,  लोक निर्माण विभाग ,  चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय…  राम नरेश रावत विधायक (बछरावां),  प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण,विभागाध्यक्ष  लोक निर्माण विभाग  राजपाल सिंह, सहित उत्तर प्रदेश सेतु निगम के  प्रबंध निदेशक अरविंद श्रीवास्तव …यूपी  आर एन एन के  प्रबंध निदेशक  एस पी सिंघल,  प्रमुख अभियंता ए के जैन  मुख्य अभियंता  संजय श्रीवास्तव  के साथ आर सी शुक्ला ,अधीक्षण अभियंता  अशोक कुमार कनौजिया  अधिशासी अभियंता   राजीव राय  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

POSTED BY:- ANKUSH PAL…

REPORTED BY:- DHIRENDRA SRIVASTAVA WITH ASHISH KUMAR.