प्रचण्ड बहुमत से बनने जा रही है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार:-अशोक कुशवाहा

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के असरफी मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा  और जिले  के  जिला अध्यक्ष आमिर हुसेन का स्वागत महराजगंज ब्राह्मण रक्षा दल के जिलाध्यक्ष व लोहिया वाहिनी के जिला सचिव सन्नी कुमार दुबे फूलो की माला पहना कर किया|

अशोक कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सपा को बूथ स्तर पर मजबूत करें। 2022 में एक बार फिर सपा सरकार बनाने जा रही है। आगे कुशवाहा ने पेट्रोल, डीजल, गैस के मंहगे दाम के साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर भाजपा पर जम कर बरसे।

कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष सिसवा विद्यासागर  यादव,परवेज आलम ,रोशन मद्धेशिया , रिंकू सिंह ,शैलेश सुल्तानिया विधानसभा कोषाध्यक्ष  भोला यादव ,विनय यादव आदि लोग उपस्थित रहे|

Posted By:- Amitabh Chaubey