समाजवादी पार्टी ने जन चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन

UP Special News

सिद्धार्थनगर(जनमत):- विधानसभा चुनाव के करीब आते ही हर पार्टी जनता की बीच जुड़ने के प्रयास में जुटी है। इसी कड़ी में आज सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने जन चौपाल कर पिछली सपा सरकार की उपलब्धि लोगो के बीच रखी। इस जन चौपाल में सपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे।

जिले के कपिलवस्तु विधानसभा के बनियाडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में भरी संख्या में लोगो ने शिरकत किया।पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में इस जन चौपाल में मंच से एक सुर में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया गया। और अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धि जनता के बीच मे रखा गया। माता प्रसाद पांडेय ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि प्रत्यासी का चयन पार्टी समय पर कर देगी।और सिद्धार्थनगर जिले की पांचो विधानसभा सीट सपा जीतेगी।

वही मथुरा के मामले पर माता प्रसाद ने कहा कि न मंदिर का मुद्दा चलेगा और न ही मथुरा काम आएगा। जनता विकास चाहती है। वही संगठन की मजबूती के सवाल पर कहा कि हमारा संगठन आरएसएस से मजबूत है। वो 100 साल से अपना संगठन मजबूत करने में जुटे है अब जाके उन्हें सफलता मिली है।हमारा संगठन अभी नया है फिर भी हम उनसे मजबूत है। वही शिवपाल यादव को सपा में शामिल के सवाल पर उन्होंने कहा है इस पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे इस पर हम कुछ नही बोल सकते।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Dharamveer Gupta