“हथकरघा पुरस्कार” के लिए किया गया सैम्पल “आमंत्रित”

UP Special News

इटावा (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा हथकरघा में जनमत न्यूज से खास बातचीत में हथकरघा अधीक्षक संजय शुक्ला ने बताया वित्तीय वर्ष 2022-23 में हथकरघा एवं वस्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित है।

 

हथकरघा एवं वस्रोद्योग उत्तर प्रदेश इटावा परिक्षेत्र में आने वाले जनपदों (इटावा,औरैया,फिरोजाबाद,फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा कन्नौज ) की हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों/ व्यक्तिगत हथकरघा बुनकर कारीगरों से उत्कृष्ट एवं कलात्मक हथकरघा उत्पादों के नमूने विलंबतम 19/09/2022 सायं 5 बजे तक इटावा परिक्षेत्रीय कार्यालय इटावा में आमंत्रित किये जाते हैं।

बुनकरों द्वारा जो वस्त्र (सैंपल) प्रस्तुत किया जाय उस सैंपल पर पूर्ण विवरण जैसे ताना बाना,रंग ,डिज़ाइन,तथा उसका तकनीकी विवरण भी सैंपल के साथ संलग्न किया जाय। तथा सैंपल पूर्ण साइज का हो जैसे सूटिंग शर्टिंग 2-2 मीटर,साड़ी फुल साइज,आदि हो ताकि उत्पाद का पूर्ण निरीक्षण कर उसका चयन किया जा सके।
19/9/2022 के बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नही की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्रोद्योग इटावा से संपर्क कर सकते है ।

Reported By – Puneet Dixit 

 

Published By – Vishal Mishra