कोरोना काल में संजीवनी बनी मनरेगा योजना

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- एक ओर जहां कोरोना काल में गरीब और असहाय परिवारों के सामने आर्थिक संकट छाया हुआ था। वहीं सरकार की मनरेगा योजना श्रमिकों के लिए संजीवनी का काम कर रही है| प्रतापगढ़ में स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों को  इसी के जरिये रोजगार मिल सका है| इसी के चलते कोरोना काल में मनरेगा योजना से 200 सौ मजदूरों को 2  लाख रुपये का भुगतान किया गया है|

प्रवासी मजदूरों के लिए बाकायदा जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जहां श्रमिक अपना पंजीकरण करा कर जॉब कार्ड बनवा सकते हैं| मनरेगा के तहत  ग्राम पंचायतों में काम लगातार चल रहा है| नौकर हुसैनपुर ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में लगातार कार्य चल रहा है| करीब 200 सौ श्रमिक मनरेगा के कार्य में लगे हुए हैं| कोरोना वायरस की वजह से प्रवासी श्रमिकों का भी जॉब कार्ड बनवाये जा रहे हैं|

जिन प्रवासी श्रमिकों का जॉब कार्ड और पंजीकरण हो रहा है, उन सबको मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है| जो कि सरकार  ने गरीबों के लिए मनरेगा के काम के लिए धन का आवंटन किया है इसके लिए सभी ग्रामवासी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। साथ ही बताया कि लॉकडाउन के दौर में जो भी व्यक्ति जॉब कार्ड और कार्य मांगेगा, मनरेगा की ओर से उसे कार्य देना पहली प्राथमिकता होगी।

Posted By:- Vikash Gupta