श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास कान्हा नगरी मथुरा और वृंदावन में बिखरा हुआ है, लेकिन भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा| हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अयोध्या के सभी मंदिरों में रात्रि 12:00 बजे देवकीनंदन कृष्ण जन्म लेंगे।

दरसअल 19 अगस्त को अयोध्या के सभी जगह पर जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। तो वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद की गई है। शहर के पुलिस लाइन बने मंदिर में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को बृहद तरीके से बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। भगवान के झूले को सजाने की तैयारियां की जा रही है। अयोध्या एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हम सभी लोग सतर्क हैं। हमारे ड्यूटी डिपार्टमेंट को बाजारों में भीड़ होती है उनको वहां पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम और फिर उसके बाद शोभायात्रा क्षेत्र से निकलती है उसके लिए भी ड्यूटी पर लोगों को लगाया गया। पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जनता से अपील की।अच्छे  तरीके से जन्माष्टमी का पर्व बनाएं। इस प्रयास में जनता हमारा पूरा सहयोग करें। एसपी ग्रामीण ने कहा पुलिस लाइन और सभी थानों मैं बने मंदिरों पर जन्माष्टमी की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी पुलिस का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। और हम सब पूरी लगन के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते हैं।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey