दलित नेता के हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार

CRIME UP Special News

बदायूं(जनमत):- उत्तर प्रदेश के बदायूं में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई कहासुनी में दबंगो ने सत्ता पार्टी के एक दलित नेता की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर कर दी हत्या। भाजपा  नेता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। मामूली विवाद के बाद हुई भाजपा नेता की हत्या की वारदात थाना उसावां के गांव बुधिया नगला की है। यहां के रहने  वाले  कृष्ण पाल जाटव भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष थे।

(मृतक की फाइल फ़ोटो)

कृष्ण पाल जाटव के भाई अनिल की गांव के दबंगो से 10 मई को क्रिकेट खेलने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश के चलते दबंग आरोपियों ने घात लगाकर भाजपा नेता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कल्याण यादव का अनिल जाटव और उसके भाई के बीच 10 मई को दवा छिड़कने की मशीन को लेकर मारपीट हुई थी। कल्याण यादव ने अनिल जाटव और उसके भाई के खिलाफ 10 मई को  NCR भी दर्ज कराई थी।

बाद में इसी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा भाजपा नेता पर गांव में आते समय आरोपी पक्ष के द्वारा हमला किया गया जिसमे कृष्णपाल की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। मामले में भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही इन्होने बताया कि पार्टी मृतक के परिजनों के साथ है।

Posted By:- Amitabh Chaubey