भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता पर लगाये कई बड़े गंभीर आरोप

UP Special News

मुजफ्फरनगर (जनमत):-  मुजफ्फरनगर प्राप्त समाचार के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है | भाजपा अनुसूचित मोर्चा वर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ द्वारा अधिशासी अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया है कि अधिशासी अभियंता एक दलित वर्ग से आते हैं और अपनी नाम बदलकर अपने वर्ग को छुपाने का कार्य कर रहे हैं | साथ ही साथ बाबू जगजीवन राम एवं संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर आदि के आगामी कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र देने पहुँचे तो उनके साथ अधिशासी अभियंता हरिओम शर्मा द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है |

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राजकुमार सिद्धार्थ अपनी ही योगी सरकार मोदी का नाम लेते हुए अभद्रता पर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं | यह वीडियो लगभग 10 दिन पुराना बताया जा रहा है | भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरि शर्मा ने बाबू जगजीवन राम को कह डाला कांग्रेस का गुलाम |

जिसके चलते अभी तक भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा लगाए गए आरोपों पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही होते नजर नहीं आ रही है, यह हाल यदि भाजपा नेताओं का है तो आम जनता की कन्हा हो पाएगी सुनवाई यह अपने आप मे बड़ा सवाल हैं। और उपरोक्त पूरे प्रकरण पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Reported By :- Sanjay Kumar

Published By :- Vishal Mishra