शिवपाल यादव की रथयात्रा पहुची एटा, किया विशाल जनसभा को संबोधित

UP Special News

एटा(जनमत):- प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी रथयात्रा लेकर एटा के शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर पहुचे जहाँ विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बर्तमान सरकार की नीतियां, कानून व्यबस्था,भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना सादा और उन्होंने बर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहाँ ये सरकार जातिवाद,और हिन्दू- मुस्लिम की बात कर रही है|

ऐसा नही होना चाहिए प्रगतशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि में समाजवादी पार्टी में विलय करने को और साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है में पिछले 2 बर्ष से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बोल रहा हूँ एलायंस मेन्ट करो लेकिन वो नही कर रहे है ।

उन्होंने कहा कि प्रसपा विलय या समझौत तव करेगी जब हमारे प्रसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा और सम्मान जनक शीटे उत्तर प्रदेश से दी जाएंगी। और कहां हम दो साल से बात करने की अखिलेश यादव से कह रहे है यदि अखिलेश यादव विलय नही करते है वो बात नही करते है तो प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वो किसी बड़ी पार्टी से समझौता करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि ये जन रथ यात्रा पर निकल दिया है|

उन्होंने एटा प्रसपा के जिलाध्यक्ष सराफत हुसैन उर्फ काले को धन्यबाद देते हुए कहा कि इतने कम समय मे जिलाध्यक्ष ने एटा जनपद में प्रसपा का प्रचार कर के बड़े मुकाम पर खड़ा किया। उन्होंने एटा की जनता से अपील की कि अगर समाजवादी पार्टी और प्रसपा एक होती है तो हम सब मिलकर इस बर्तमान सरकार को गिराने का काम करेंगे और अपनी सरकार बनाएगे। वही शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अपनी सरकार बनेगी तो हर घर से एक नोजवान को सरकारी नोकरी दिलवाएँगे और विजली, किसानों की जमीन का कर मुक्त होगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:-Nand kumar