सिसवा स्टेट राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने थामा भाजपा का दामन

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव का पारा चढ़ता जा रहा है| वैसे-वैसे ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां कमर कसती जा रही हैं। इसी क्रम में महराजगंज के 317 सिसवा विधानसभा के सिसवा स्टेट राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ अंकित सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। जिस से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है| इस दौरान लक्ष्मी कान्त बाजपाई ने  राघवेन्द्र प्रताप सिंह को भाजपा कि सदस्यता दिलाई|

इस मौके पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित है। मोदी सरकार ने केन्द्र शासित निधि देकर ब्लाक प्रमुखों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि हर गरीब को आवास और शौचालय की सुविधा देकर भाजपा ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय अभियान को साकार कर दिया है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के लोगों से मेरा सदैव पारिवारिक सम्बन्ध रहा, पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास रखा।

उन्होने कहा कि जीवन पर्यन्त भाजपा के साथ रह कर जिले में और भी मजबूत बनाया जायेगा। वही लक्ष्मी कान्त बाजपाई ने शामिल हुए राघवेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी पार्टियों के पास न नीतिया है न कार्यक्रम है, वह केवल जनता को बरगला कर दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं। आज भाजपा परिवार बढ़ने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच में जनता के सुख-दुख के लिये काम कर रही हैं।

बसपा के टिकट पर लड़ चुके चुनाव

आप को बता दे कि राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ अंकित सिंह  पार्टी से वर्ष 2017 में 317 विधान सभा क्षेत्र-सिसवा से विधान सभा सदस्य हेतु चुनाव लड़ चुके है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह कि छवि एक ईमानदार व लोकप्रिय राजनेता की रही है। ये अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey