सिसवा विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं का दिखा जोश और उत्साह

UP Special News राजनीति

महराजगंज(जनमत):- 317 सिसवा विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने को मिला| वही कार्यकर्ताओं ने बतया की सपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है|

सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सड़कों पर दिखा। सब के सिर पर लाल टोपी थी। सब उत्साहित थे|  कार्यकर्ताओं के बीच आपस में सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही। चारो तरफ ढोल-नगारों की आवाज सुनाई दे रही थी। नगारों की थाप पर युवा ही नहीं बुजुर्गों के भी पैर थिरक रहे थे।

सड़क पर दूर दूर तक सिर्फ लाल टोपी ही नजर आ रही थी। आसपास गांवों के बुजुर्ग भी पहुंचे थे। वे भी हाथ में सपा का झंडा और तख्तियां लिए सपा के पक्ष में नारे लगा रहे थे और फूलों की बारिश भी कर रहे थे|

जो जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है जिस से ये आकलन लगाया जा रहा है कि सपा के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रहे हैं| वही कार्यकर्ताओं ने कहा की इस बार अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है|

Posted By:- Amitabh Chaubey