करवा चौथ का पर्व सुहागिनों ने बडे उत्साह व उमंग के साथ मनाया

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या में अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ सुहागिनों ने बडे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ की कथा सुनी और चंद्रमा व अपने पति का छलनी से दर्शन कर अर्घ्य दिया। इस मौके पर पति की लम्बी आयु की कामना की। वही सुहागिन महिलाओ का कहना है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से करवा चौथ सुहागिनों ने उत्सव की तरह मनाया। करवाचौथ मनाने के लिए सुहागिन महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर व सज-धज कर और हाथो मे सजी हुई थाली को एक दूसरे के हाथों मे देकर आस्था और विश्वास के साथ सात बार परिक्रमा की।वही कहा कि यह पर्व आपसी रिश्ते को एक नया आयाम देता है।

सुहागिनें इस दिन को संबधों की गहराई याद करने का दिन मानती है। रामनगर कालोनी के मंछाराम दरबार की सिंधु महिला परिवार और गांधीनगर नाका पर रत्ना जायसवाल अन्य सहित कई स्थानों पर सामिहक रूप से पर्व मनाया गया.इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला मौजूद रही।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan